E Shram Card Loan Apply Online 2024: ई-श्रमिक कार्ड से लोन कैसे मिलेगा? यहाँ जानें

E Shram Card: क्या आप ई श्रमिक कार्ड से लोन लेना चाहते हैं? तो यहाँ आप सही जगह पर हैं। भारत सरकार ने मजदूरों के लिए ई श्रमिक कार्ड को जारी किया है, जिसका उद्देश्य सहायता प्रदान करना है।

ई श्रमिक कार्ड के कई लाभ हैं, जैसे कि आप इसकी मदद से तत्काल लोन भी ले सकते हैं। श्रमिक कार्ड के द्वारा आप ₹500000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको लोन के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने लैपटॉप या मोबाइल की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

हम आपको बताएंगे कि ई श्रमिक कार्ड से लोन कैसे मिलता है? इसके साथ ही श्रमिक कार्ड से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाएं भी हैं, जैसे कि शिक्षा, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं और लोन आदि।

E Shram Card se Loan Kaise Milega (हिंदी में जानें अप्लाई ऑनलाइन)

ई श्रमिक कार्ड क्या है?

देश में उन श्रमिकों और मजदूरों के लिए, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, सरकार ने 26 अगस्त 2021 को ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत, केंद्र सरकार उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष श्रम कार्ड प्रदान करती है।

इसके माध्यम से, जरूरत पड़ने पर श्रमिक और मजदूर आर्थिक ऋण प्राप्त कर सकते हैं और सरकार उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, उन्हें ₹200000 का दुर्घटना बीमा भी प्राप्त होता है।

देश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। उनकी मदद के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें से एक प्रमुख योजना है ई श्रम कार्ड योजना, जो केंद्र में मोदी सरकार ने कोरोना महामारी के समय श्रमिकों के पलायन संकट को देखते हुए शुरू की थी।

ई श्रमिक कार्ड लोन किन्हें मिल सकता है?

यह योजना उन लोगों के लिए है जो निम्नलिखित क्षेत्रों में काम करते हैं:

  • फैक्ट्री कामगारों,
  • दहाड़ी मजदूरों,
  • घरेलू कामकाज करने वालों,
  • रिक्शा चालकों,
  • कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वालों, आदि।

इन प्रकार के अल्पसंख्यक श्रमिक इस योजना से लाभ उठा सकते हैं।

अन्य पात्रता शर्तें –

ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 16 वर्ष और अधिकतम उम्र 59 साल होनी चाहिए। आवेदक को एक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी मासिक आय ₹15000 से कम होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

इस योजना के अंतर्गत देश में करीब 38 करोड़ से अधिक कामगार श्रमिकों का पंजीकरण किया जा सकता है। यह योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है, लेकिन आजकल अधिकांश लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।

अब तक देशभर में करीब 28.42 करोड़ लोग इस योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं और सरकार का लक्ष्य है कि वे देश के करीब 38 करोड़ कामगारों को इस योजना से जोड़े। इसमें सबसे अधिक पंजीकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है, जिसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उड़ीसा है।

हालांकि, जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं और उनके पास ईपीएफओ के खाते हैं, वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। साथ ही, जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं, वे भी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

श्रमिक कार्ड से लोन लेने से पहले कुछ जरुरी ध्यान देने योग्य बाते

  • श्रमिक कार्ड के साथ, आपको अपनी पहचान प्रमाणित करने वाले दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता होती है।
  • आपका नागरिकता प्रमाण पत्र आवश्यक होता है।
  • आपकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आपकी वार्षिक आय 35,000 रुपये से अधिक होनी चाहिए।
  • आपके पास बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • आपका मोबाइल नंबर आवश्यक होता है।
  • इनकम प्रमाण पत्र और पैन कार्ड भी आवश्यक होते हैं।

जरूरी डॉक्युमेंट्स (Required Docuemnt for E-Sharm Loan Apply)

  • आवेदज का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • मूल-निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक)
  • आय प्रमाण पत्र
  • ई श्रम कार्ड
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

ई श्रमिक कार्ड से लोन के लिए कैसे अप्लाई करें? (E-shram Loan Online Process in Hindi)

1. सबसे पहले, आपके पास एक श्रमिक कार्ड होना आवश्यक है, जिसकी मदद से आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2. आपको pmsvanidhi.mohua.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
3. होम पेज पर, आपको वो खाता सिलेक्ट करना होगा जिसके लिए आप लोन चाहते हैं।
4. आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
5. आपको आधार कार्ड नंबर भी दर्ज करना होगा।
6. अब आपके सामने आवेदन पत्र आ जाएगा, जिसके माध्यम से आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
7. आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को ठीक से भरें।
8. आपको जरूरी दस्तावेजों की फोटो अपलोड करनी होगी।
9. आवेदन पत्र को सबमिट करें।

इसी तरीके से, आप ई श्रमिक कार्ड की मदद से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और ₹500000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment