ISRO Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आधिकारिक तौर से भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सुचना दी है। ISRO Recruitment 2023 Notification भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी है।
इसरो भर्ती 2023 के अंतर्गत जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में ड्राफ्टमैन के 34 रिक्त पदों और टेक्नीशियन बी के 35 पदों को अभियान के माध्यम से भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यार्थी को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा, अंतिम तिथि के पश्चात कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। इसके अलावा, भर्ती के संदर्भ में पूरी जानकारी निचे इसी पोस्ट में दी गयी है। अभ्यर्थी पोस्ट में दी गई इसरो 10 वीं पास भर्ती से सभी जुडी जानकारी को चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसी पोस्ट में नीचे आवेदन फॉर्म भरने के लिए सीधी लिंक भी दी गई है।
ISRO 70 Recruitment Application Form भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त 2023 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू हो गया है।
- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी समय सीमा को ध्यान में रखें।
- क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
इसरो भर्ती आयु सीमा
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
- भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को आधार मानकर आयु की गणना की जाएगी।
- सरकारी नियमों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को भी छूट मिलेगी।
- इसलिए, अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन फार्म भरते समय किसी बोर्ड कक्षा का सर्टिफिकेट या जन्मतिथि प्रमाण पत्र सलंग्न करना आवश्यक है।
ISRO भर्ती आवेदन फॉर्म शुल्क
- भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में भर्ती के सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है।
- एस.टी, एस-सी और ओबीसी वर्ग के आवेदनकर्ता को आवेदन शुल्क की पूरी राशि वापिस कर दी जाएगी।
- और दूसरे वर्ग के आवेदनकर्ता को 100 रुपये काटकर 400 रुपये वापस उनके खाते में भेजे दिए जाएंगे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
ISRO भर्ती शैक्षणिक योग्यता
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार का 10 वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/एनटीसी/एनएसी प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, आधिकारिक अधिसूचना का लिंक पोस्ट में निचे दिया गया है, विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी अधिसूचना का अवलोकन करें।
IRSO Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें?
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर दिए करियर के लिंक पर क्लिक करें।
- वहां पर भर्ती नोटिफिकेशन दिया गया है, जिसमें सभी उपलब्ध जानकारी को एक-एक करके देख लें।
- पूर्ण विवरण चेक करने के बाद, वहां हेयर टू सबमिट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां पूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, आपको अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
- मांगी गई सभी जानकारी को दस्तावेजों से संबंधित फोटो सिग्नेचर के साथ अपलोड करें।
- पूर्ण रूप से आवेदन फॉर्म भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- अंत में, उसका एक प्रिंट आउट निकालकर उसे भविष्य में उपयोग करने के लिए सुरक्षित रखें।
इसरो भर्ती 2023 – महत्वपूर्ण लिंक
Official Website: यहाँ क्लिक करें
Official Notification: Click Here
Apply Online: यहाँ से अप्लाई करें