MFMB App: मेरी फसल मेरा ब्यौरा मोबाइल एप्प (Meri Fasal Mera Byora App) डाउनलोड लिंक एवं रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Meri Fasal Mera Byora Mobile App Download Link | मोबाइल एप्प से मेरी फसल मेरा ब्योरा रजिस्ट्रेशन कैसे करें :  महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और किसानों को हरियाणा सरकार की कई योजनाओं से लाभ मिलता है। हरियाणा में किसानों की संख्या बहुत अधिक है, इसलिए सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा ऐप बनाया है जिससे किसान घर बैठे अपनी जमीन और फसल का ब्योरा ऑनलाइन बता सकते हैं। Meri Fasal Mera Byora App Download करने और इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

हरियाणा के किसानों के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण अनिवार्य है, इसी अनिवार्यता के चलते पंजीकरण की प्रोसेस को और अधिक सरल करने के लिए हरियाणा सरकार ने हाल ही में Meri Fasal Mera Byora Mobile App लॉन्च करते हुए लोगो को MFMB App को डाउनलोड कर इस्तेमाल करने के लिए कहा।

Meri Fasal Mera Byora (MFMB App Download)

हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने Meri Fasal Mera Byora App की शुरुआत की है, जिसमें किसान अपना पंजीकरण करके अपनी जमीन और फसल का विवरण दे सकते हैं। इस ऐप का मूल उद्देश्य प्रदेश के किसानों को जनकल्याण की योजनाओं को सीधे पहुंचाना है। किसान इस ऐप पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, अनुदान और सब्सिडी का लाभ, फसल नुकसान मुआवजा और MSRP पर अपनी फसलों को बेचने की सुविधा पाते हैं।

किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा मोबाइल ऐप पर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ऐप के माध्यम से घर बैठे अपनी फसल और जमीन की जानकारी भर सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 31 जुलाई से पहले हर किसान Meri Fasal Mera Byora Application भर सकते हैं।

Mera Fasal Mera Byora App की विशेषताएं

  • किसान ऐप के माध्यम से अपना पंजीकरण घर बैठे कर सकते हैं।
  • किसान इस ऐप से अपने बैंक विवरण भी बदल सकते हैं।
  • पड़ोसी राज्य के किसान, जिनकी जमीन हरियाणा में है, अपना पंजीकृत कर सकते हैं।
  • पड़ोसी राज्य के किसानों को, जिनकी जमीन हरियाणा में है, बैंक विवरण बदलने का अधिकार है।
  • किसान मोबाइल के माध्यम से पंजीरकण कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें –

Mera Fasal Mera Byora Android App डाउनलोड करने का तरीका

  1. मेरी फसल मेरा ब्योरा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों को पूरा करना होगा।
  2. ऐप डाउनलोड करने के लिए पहले यहां क्लिक करें।
  3. आपके फोन में प्ले स्टोर तब खुल जाएगा।
  4. अब इंस्टॉल बटन पर क्लिक करके इंस्टॉल करने तक इंतजार करना होगा।
  5. अब मोबाइल ऐप खोला जा सकता है।

Mera Fasal Mera Byora App Registration Process

  1. सबसे पहले मेरी फसल मोबाइल ऐप खोलें।
  2. अगर हरियाणा के निवासी हैं तो हरियाणा चुनें अन्यथा पड़ोसी राज्य का चुनाव करें।
  3. अब आपको ओटीपी को सत्यापन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर भरना होगा।
  4. यदि आपके पास पहचान पत्र है तो उसका नंबर डालें, अन्यथा आधार नंबर भरिए।
  5. उसके बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम आदि व्यक्तिगत विवरण भरना होगा।
  6. अब आपको अपने ट्यूबवेल के विवरण भरना होगा ।
  7. उसके बाद आपको अपना बैंक खाता विवरण भरकर आगे बढ़ना होगा।
  8. उसके बाद आपको अपनी जमीन की जानकारी भरनी और सबमिट करनी होगी।
  9. आपके सफल पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा जाएगा।
  10. प्राप्त मैसेज को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  11. 31 जुलाई से पहले ऐप पर विवरण देने वाले किसानों को सरकार द्वारा 100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment