राजस्थान ई-सखी योजना 2024, Rajasthan E-Sakhi Scheme Online Registration

Rajasthan E-Sakhi Yojana Online Registration, Eligibility, Document Required, PDF Form: सरकार महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की लगातार कोशिश करती है। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलती है। आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम राजस्थान ई सखी योजना है।

प्रदेश की 1.5 लाख महिलाओं को इस योजना के माध्यम से डिजिटल साक्षरता में प्रशिक्षण दिया जाएगा। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि E Sakhi Yojana Rajasthan 2023 में पंजीकरण कैसे करें। इसके अलावा आपको इस योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं और पात्रता के बारे में भी बताया जाएगा। तो आइए जानते हैं योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें।

Rajasthan E-Sakhi Yojana Kya Hai? (In Hindi)

Rajasthan E-Sakhi Yojana Kya Hai

राजस्थान सरकार ने राजस्थान ई सखी योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से राज्य में डेढ़ लाख महिला स्वयंसेवकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी मिलेगी। जिससे महिलाओं को डिजिटल तरीके से साक्षर किया जा सकेगा। इस योजना में महिलाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षा प्राप्त करने के बाद महिलाओं को ई-सखी नाम दिया जाएगा।

यह सभी सखियां गांवों और शहरों में जाकर कम से कम 100 महिलाओं को डिजिटल सेवा का उपयोग करना सिखाएंगे। जिससे हर घर में डिजिटल साक्षरता मिलेगी। इस योजना के कार्यान्वयन से राज्य की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भरता बनेगी, साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। योजना का लाभ उठाने में रुचि रखने वाली सभी महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

PM Kaushal Vikas Yojana: फ्री ट्रेनिंग व फ्री कोर्स सर्टिफिकेट के साथ हर महीने

राजस्थान ई-सखी योजना का उदेश्य

  • राजस्थानी ई सखी योजना का मूल लक्ष्य महिलाओं को डिजिटल सक्षम बनाना है।
  • योजना महिलाओं को डिजिटल ट्रेनिंग देगी।
  • जिससे महिलाओं को डिजिटल सेवा के बारे में पता चलेगा।
  • यह महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर दूसरी महिलाओं को डिजिटल सेवा की ट्रेनिंग भी देंगी।
  • जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ पहुंचेगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को कम से कम बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • राजस्थान ई सखी योजना के तहत निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।

E-Sakhi Scheme के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशी

  • इस योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाओं को 2500 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
  • डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना के लिए धन दो किस्तों में दिया जाएगा।
  • ट्रेनिंग शुरू होने पर पहली किस्त 1000 होगी।
  • ट्रेनिंग समाप्त होने पर ₹1500 की दूसरी किस्त दी जाएगी।

ये भी पढ़ें –

प्रशिक्षण समय अवधि और स्थान की जानकारी

  • इस योजना के तहत सरकार योजना लाभार्थी को 14 घंटे का प्रशिक्षण देगी।
  • यह प्रशिक्षण हर दिन दो घंटे दिया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम में महिलाओं को 7 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निकटतम ITGK या IT ज्ञान केंद्र पर इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राजस्थान ई सखी योजना के फायदे एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा जारी राजस्थान ई सखी योजना के तहत प्रदेश में डेढ़ लाख महिलाओं को डिजिटल ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • योजना के लाभ से महिलाएं डिजिटल सक्षम होंगी।
  • यह ट्रेनिंग लेने के लिए महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
  • सरकार प्रशिक्षित महिलाओं को भी ₹2500 की आर्थिक सहायता भी देगी।
  • इस योजना का कार्यान्वयन प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा और उनका जीवनस्तर सुधरेगा।
  • महिलाओं को यह ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी।

ई-सखी योजना प्रशिक्षण पाठ्यकर्म 

  • राजस्थान संपर्क
  • ईपीडीएस
  • ई मित्र
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना

राजस्थान ई-सखी स्कीम पात्रता 

  • आवेदक महिला राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18-35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास भामाशाह आईडी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल वे महिला आवेदन कर सकती हैं जो सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेती हैं और अपने खुद के स्मार्टफोन रखती हैं।

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तावेज़ 

Rajasthan E-Sakhi Documents Required
📌आधार कार्ड
📌आयु का प्रमाण 
📌मूल निवास प्रमाण पत्र
📌आय प्रमाण पत्र 
📌पासपोर्ट साइज फोटो
📌मोबाइल नंबर
📌सम्रग आईडी

 

Rajasthan E-Sakhi Sheme Online Apply Process (ई-सखी आवेदन कैसे करें?)

राजस्थान ई-सखी योजना ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को चरणबद्ध तरिके से फॉलो करना होगा।

  1. पहले आपको ई सखी मोबाइल ऐप डाउनलोड करके खोलना होगा।
  2. तब आपकी स्क्रीन पर होम पेज दिखाई देगा।
  3. आपको होम पेज पर ई सखी बनिए का विकल्प चुनना होगा।
  4. तब आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी।
  5. आप राजस्थान साइन ऑन की सहायता से इस पर लॉगिन करेंगे।
  6. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिखाई देगा।
  7. आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
  8. इसके बाद, सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  9. अब सबमिट का विकल्प चुनना होगा।
  10. इस तरह आप राजस्थान ई सखी योजना में आवेदन कर सकेंगे।

राजस्थान ई-सखी योजना मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

Rajasthan E-Sakhi Mobile Application Download करने के लिए निचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें व e-sakhi app download व use करें।

  1. मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  2. अब आपको ई सखी ऐप्प मोबाइल में लिखकर खोजना होगा।
  3. अब आपकी स्क्रीन पर सूची दिखाई देगी।
  4. आपको इस सूची में सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  5. इसके बाद आपको इंस्टॉल करने का विकल्प चुनना होगा।
  6. इस तरह आप राजस्थान ई सखी योजना एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकेंगे।

FAQs About E Sakhi Yojana Rajasthan 

राजस्थान ई सखी योजना का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?

राजस्थान सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। 

क्या राज्य की सभी महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी?

इस योजना का लाभ केवल राज्य की 12वीं पास महिलाओं को ही मिलेगा। 

E Sakhi Yojana Rajasthan के तहत कितने दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी?

इस योजना के तहत सरकार कुल 14 घंटे का प्रशिक्षण देगी। महिलाओं को 7 दिन तक प्रतिदिन 2 घंटें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

क्या ई सखी योजना के तहत दी जानें वाली ट्रेनिंग फ्री है?

जी हां बिलकुल, यह ट्रेनिंग प्रोग्राम बिलकुल निशुल्क रहेगा, बल्कि इस ट्रेनिंग को पूरा करने पर आवेदक महिला को 2500 रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

 



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment