Raksha Bandhan 2023: इस साल रक्षाबंधन पर बनेगा अनोखा संयोग, इन 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

Raksha Bandhan 2023: इस साल रक्षाबंधन की तारीख के बारे में लोगों के मन में बड़ा कन्फ्यूजन है। भद्रा के कारण से इस बार 30 और 31 अगस्त को ही राखी पर्व मनाया जाएगा।

200 सालों के बाद इस रक्षाबंधन पर एक बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसके प्रभाव से कुछ सौभाग्यशाली राशियों को गुरु और शनि देव की कृपा मिलेगी।

रक्षाबंधन के समय पर शनि देव और देव गुरु बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि में वक्री अवस्था में मौजूद रहेंगे, जो 200 सालों के बाद हो रहा है। इसके साथ ही 24 वर्षों के बाद रक्षाबंधन पर रवि योग, बुधादित्य योग और शतभिषा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

चलिए देखें कि किन 3 राशियों के लिए रक्षाबंधन पर बन रहे दुर्लभ और अद्भुत संयोग से सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है:

1. मिथुन राशि: रक्षाबंधन का त्योहार मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने की उम्मीद है। इस दिन बन रहे दुर्लभ संयोग का प्रभाव अगले एक महीने तक रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है।

2. सिंह राशि: रक्षाबंधन के दिन सिंह राशि के जातकों के लिए भी दुर्लभ संयोग है जो लाभकारी साबित हो सकता है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

3. धनु राशि: इस रक्षाबंधन का त्योहार धनु राशि के जातकों के लिए शुभता लेकर आ सकता है। बन रहे शुभ योग से आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

कृपया ध्यान दें कि यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है और लेख में दी गयी किसी भी जानकरी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करनी चाहिए।

Join the Discussion