Amal Franchise Kaise Le: अमूल भारत की एक प्रसिद्ध कंपनी है हम सभी ने अमूल के डेरी प्रोडक्ट्स का कभी न कभी उपयोग किया है क्योंकि यह ब्रांड बहुत प्रसिद्ध है। क्योंकि उनके पास दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले काफी सारे प्रॉडक्ट पर्याप्त है, जो की अच्छी गुणवत्ता के होते हैं जिस कारण देशभर के लोगो का अमूल कंपनी के साथ एक अटूट विश्वास भी बन गया है।
जो लोग व्यवसाय करने वाले हैं या करना चाहते हैं उन लोगो के लिए अमूल अपनी फ्रैंचाइज़ी ऑफर करता है। वे लोग अमूल प्रोडक्ट्स की फ्रेंचाइजी करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं। अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा की अमूल की फ्रैंचाइज़ी कैसे लें?( Amul Ki Franchise Kaise Le?). लेकिन आप चिंता बिलकुल ने करें बस इस लेख को अंत तक पढ़ें। Amul Ki Franchise Kaise Le से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में दी गई है।
अमूल फ्रैंचाइज़ी बिजनेस क्या है? (Amul Franchise Business Model in Hindi)
आज के दौर में हर व्यवसायी अपने उत्पादों को अधिक से अधिक बिक्री करना चाहता है और अधिक से अधिक मुनाफा कमाना चाहता है। इसके लिए वे कई प्रकार के बिजनेस करते हैं, लेकिन कुछ उत्पाद हैं जो दैनिक जीवन में बहुत फायदेमंद हैं। ऐसे उत्पादों को बिना रहना मुश्किल होता है, और वे आसानी से बेचे जाते हैं। उन्हीं में से एक है अमूल दूध उत्पाद, जो एक दुग्ध उत्पादक कंपनी है।
जो गांव से दूध खरीदती है और उसे प्रक्रिया करके पैकेटों में भरकर देश भर में वितरित करती है। आज अमूल दूध का देशव्यापी नेटवर्क है क्योंकि वह अपने नाम से लोगों को अपने उत्पादों को बेचने का मौका देती है और जिस कारण लोगो को रोज़गार भी मिलता है। लोगों को रोजगादेने के साथ-साथ कंपनी का अपना व्यापार भी बढ़ता है और कंपनी और अधिक मुनाफा कमाती है।
Amul Ki Franchise Kaise Le (अमूल की फ्रैंचाइज़ी लें?)
अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अमूल कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी देती है। आप भी अपने शहर या गाँव में अमूल फ्रेंचाइज़ी के माध्यम से अमूल पार्लर शॉप खोल सकते हैं। इसके लिए आपको पहले जानना होगा कि अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी प्रदान करता है। आप इनमें से कोनसी फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, इसे आपके बजट और स्थान के हिसाब से देखना होगा।
अमूल फ्रेंचाइजी के प्रकार:
अमूल के बहुत से उत्पादों के कारण कंपनी दो प्रकार की फ्रेंचाइजी प्रदान करती है, जिनमें इन्वेस्टमेंट अलग-अलग होती है:
- Amul Preferred Outlet/Amul Railway Parlour/Amul Kiosk
- Amul Ice Cream Parlour
अमूल के प्रॉडक्ट्स क्या-क्या है?
यह सामग्री में अमूल दूध, ब्रेड स्प्रेड, पाउच मिल्क, बेवरेजेज, आइसक्रीम, चीज़, मिल्क पाउडर, चॉकलेट, पनीर, दही, घी और फ्रेश क्रीम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें –
- SBI Grahak Seva Kendra Kaise Khole: जाने फायदे, पात्रता, दस्तावेज व पूरी प्रक्रिया
- Aadhar Card Photo Change: अपनी पुरानी आधार कार्ड फ़ोटो से शर्मिंदा हैं तो यूं बदले
अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के फायदे
- अमूल दूध फ्रैंचाइज़ी लेना बहुत आसान है और इसके लिए किसी भी विशेष प्रकार के प्रशिक्षण या ट्रेनिंग की आवश्यकता नहीं होती।
- अमूल दूध का दूध एक विश्वसनीय और गुणवत्ता युक्त उत्पाद है, जो अच्छे से प्रोसेसिंग होने के बाद ही भेजा जाता है और इसकी गुणवत्ता के कारण महीनों तक सुरक्षित रहता है।
- अमूल दूध को फ्रेंचाइजी देने पर आप दूध के अलावा दूध से जुड़े उत्पादों (जैसे अमूल दूध, अमूल घी, अमूल पनीर) बेचकर अधिक पैसा कमा सकते हैं।
- अमूल दूध एक ऐसी कंपनी है, जो अपने उत्पादों पर उच्च कमीशन देती है। अमूल दूध पर लगभग ढाई प्रतिशत का कमीशन देती है, जबकि दूध के अन्य उत्पादों पर दस प्रतिशत का कमीशन अमूल कंपनी द्वारा दिया जाता है।
फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवश्यक योग्यता
- अमूल को खोलने के लिए कम से कम 800 वर्ग फीट की जगह चाहिए।
- अमूल का आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर लगाने के लिए कम से कम 300 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होगी।
- आउटलेट खोलने की जगह अच्छी होनी चाहिए, मतलब ऑउटलेट किसी मुख्य जगह हो जहाँ अधिक लोगो की आवाजाही हो।
Amul Franchise लेने के लिए क्या करें?
आपको अमूल फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको http://amul.com/m/amul-scooping-parlors पर जाकर आवेदन दर्ज़ करना होगा और आवेदन के लिए सभी जरुरी चरणों को पूरा करना होगा। इसके अलावा, आप 02268526666 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अमूल फ्रेंचाइजी से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Amul Franchise Contact Number
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (मुख्य कार्यालय) पोस्ट बॉक्स नंबर 10, अमूल डेयरी रोड, आनंद 388 001, गुजरात, भारत | |
---|---|
Phone Numbers | (+91) (2692) 258506, 258507, 258508, 258509 |
Fax No. | (+91) (2692) 240208, 240185 |
Corporate Email | gcmmf@amul.coop |
Exports | export@amul.coop |
Customer Care | customercare@amul.coop |
Consumer Helpline | 1800-258-3333 |