CG Godhan Nyay Yojana App Download (आवेदन) : छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना

CG Godhan Nyay Yojana: 20 जुलाई 2020 को, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को किसानों और पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया। राज्य सरकार गाय पालने वाले किसानों से गाय का गोबर खरीदेगी। सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए पशुपालक से खरीदे गए गोबर का उपयोग करेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना शुरू कर गाय और पशुपालकों दोनों के लिए एक अच्छी पहल की है। सरकार की इस योजना से पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी और गाय को भी और अधिक लोग पालना शुरू करेंगें। आज के इस लेख हम आपको CG Godhan Nyay Yojana से जुड़ी सभी जानकारी देंगे जैसे- सीजी गोधन न्याय योजना आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज़ और योग्यता आदि के बारे में, इसलिए इसे अंत तक पढ़ें।

CG Godhan Nyay Yojana 2023 (In Hindi)

इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार 21 जुलाई को पहली बार गोबर खरदीने की शुरुआत करेगी।छत्तीसगढ़ राज्य के पशुपालकों को इस योजना से सीधे लाभ मिलेगा। राज्य में इस योजना का लाभ उठाना चाहने वाले लोगों को पहले इस CG Godhan Nyay Yojana पर आवेदन करना होगा। योजना की उपयुक्तता और दिशानिर्देशों को पढ़ने से पहले आवेदन करें। इस योजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा. राज्य के 2240 गोशालाओं को पहले चरण में जोड़ा जाएगा। कुछ दिनों में 2800 गठनों का निर्माण होने पर दूसरा चरण गोबर खरीदेगा। गाय का गोबर बहुत काम आता है। इससे अच्छा इंधन बनाया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार गाय जा गोबर को 2 रुपये प्रति किलो खरीदेगी।

21 मई को दुर्ग जिले के संकरा पाटन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भरोसे के सम्मेलन में गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस योजना के तहत हितग्राहियों के बैंक खाते में 13 करोड़ 57 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान करेंगे।

जिसमें ग्रामीण पशुपालकों को 1 मई से 15 मई तक गौठानों में 1.98 लाख क्विंटल गोबर के एवज में सरकार द्वारा 3.95 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। साथ ही गौठान समिति को 5.66 करोड़ रुपए और स्व-सहायता समूह को 3.96 करोड़ रुपए मिल गए।

3 लाख 41 हजार 712 ग्रामीण पशुपालक, जिनमें से 46% महिलाएं हैं, अब तक गोधन न्याय योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। ग्रामीणों और भूमिहीन लोगों को इस योजना से सहारा मिला है। छत्तीसगढ़ की सबसे लोकप्रिय योजना के माध्यम से लगभग 2 लाख भूमिहीन परिवारों को रोजगार मिल गया है और गौठानों में गोबर की बिक्री करके अपनी जीविका चलाने में सहायता मिली है।

ताजा अपडेट: गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में 13 करोड़ 57 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।

CG Godhan Nyay Yojana क्या है?

जैसा कि सभी जानते हैं, पशुपालकों की कम आय की वजह से वे अपने पशुओं को पर्याप्त चारा नहीं खिला पाते हैं, और कुछ लोग अक्सर पशुओं का दूध निकालकर उन्हे खुले छोड़ देते हैं, जिससे गंदगी भी फैलती है।

राज्य सरकार ने इन सभी समस्याओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को शुरू किया है। सरकार गोधन न्याय योजना के माध्यम से गाय पालने वाले किसानों से गोबर खरीदेगी। जिससे पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी और गायों का गोबर भी खर्च नहीं होगा।

इस योजना के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी, जिससे पशुओं को उनके स्वयं के पशुपालन में ही रखा जायेगा, और उन्हें बाहर चरने की भी जरूरत नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ राज्य गौधन न्याय योजना का परिचय

पिछले दो वर्षों से राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कई योजनाएं, जैसे नरवा और गुरुवा, लागू की हैं। सरकार ने पशुओं के लिए गौशालाओं भी बनाई हैं। राज्य के 2200 गांवों में अब तक गौशालाएं बनाई गई हैं, और आने वाले समय में 5000 और गौशालाएं बनाई जाएंगी। छत्तीसगढ़ गौधन न्याय योजना राज्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों को बहुत फायदेमंद साबित होगी। इस योजना से नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगें।

इस योजना के लागू होने के बाद पशुधन मालिक काउ डंग को बेच सकेंगे और उनके पशुओं को पर्याप्त चारा पानी भी मिलेगा।

योजना लागु होने से छत्तीसगढ़ देश में कॉउ डंग खरीदने वाले पहले राज्य बन गया है। सूराजी गांव योजना के माध्यम से गौशालाओं का निर्माण किया जायेगा और इन गौशालाओं से सीजी गोधन न्याय योजना को लागू किया जायेगा। महिला स्वयं सहायता समूह इन केंद्रों पर वर्मिन कंपोस्ट तैयार करने सहित अन्य अनु मुख्य कार्यक्रमों को लागू करेगा।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को चरणबद्ध रूप से गौशालाओं का निर्माण करके बढ़ाया जाएगा। 11,630 ग्राम पंचायतों और 2000 गांवों में गौशालाएं बनाई जाएंगी।

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के मुख्य बिंदु

  • भविष्य में, इस योजना को अधिक से अधिक गांवों और शहरों में लागू किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार 2 रूपये प्रतिकिलो की दर से गाय का गोबर खरीदेगी।
  • 21 जुलाई 2020 को सरकार इस योजना के माध्यम से पहली बार गोबर खरदीने की शुरुआत की गई।
  • Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh को दो चरणों में लागू किया जाएगा: पहले चरण में राज्य में 2240 गोशालाओं को जोड़ा जाएगा, फिर कुछ दिनों में 2800 गोशालाओं का निर्माण होने के बाद गोबर भी खरीदा जाएगा।

Godhan Nyay Yojana Chhattisgarh से मिलने वाले लाभ

  • छत्तीसगढ़ राज्य में गाय पालने वाले पशुपालकों और किसानों को इस योजना का फायदा मिलेगा।
  • छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना के तहत पशुपालक किसानों से उनके दूधिया पशुओं का गोबर खरीदेगी।
  • छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना में पशुपालकों से खरीदे गए गायों का गोबर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने में प्रयोग किया जाएगा।
  • सरकार की इस योजना से किसानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।
  • राज्य में पशुपालकों और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

CG Godhan Nyay Yojana: पात्रता एवं दस्तावेज़

आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
इस योजना में राज्य के गाय पालक ही पात्र होंगे।
इस योजना का फायदा बड़े जमींदारों और व्यापारियों को नहीं मिलेगा।

योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडीई
  • मोबाइल नंबर
  • पशुओं की जानकारी
  • पासपोर्ट साइज की फोटो

CG Godhan Nyay Yojana में आवेदन कैसे करें?

राज्य के इच्छुक पशुपालक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए तरीके से ऑनलाइन आवेदन करें:

  1. इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको पहले गूगल प्ले स्टोर खोजना होगा। गूगल प्ले स्टोर खोजने के बाद, छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को सर्च बार में लिखकर क्लिक करें।

  1. सर्च बटन पर क्लिक करने पर छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना एप्लीकेशन आपको दिखाई देगी।
  2. अब आपको Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana App डाउनलोड करने के लिए इनस्टॉल बटन पर क्लिक करना होगा।
  3. डाउनलोड करने के बाद आपको ऐप के आइकन पर क्लिक कर के एप्लीकेशन को खोल लें।
  4. अब छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना पर क्लिक करें, इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
  5. एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जरुरी जानकारी दर्ज़ कर दें और सबमिट बटन से सबमिट कर दें।
  6. फॉर्म सबिमट होने पर आपका आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज़ हो जायेगा।



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment