Hindi Diwas 2023: आखिर हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को ही क्‍यों मनाया जाता है? जानें इसके पीछे का इतिहास और महत्व

Hindi Diwas 2023: देशभर में 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन इसलिए है क्योंकि साल 1949 में विधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। हिंदी को सभी क्षेत्रों में फैलाने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की स्थापना 1953 में विधान सभा के अनुरोध पर हुई थी, और उसके बाद से ही हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस दिन का अपना विशेष महत्व है क्योंकि इसके माध्यम से देशभर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। हालांकि 10 जनवरी के दिन को  विश्व हिंदी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, लेकिन भारत में हिंदी दिवस को भी महत्वपूर्ण रूप से आयोजित किया जाता है। हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, और हमारे देश में लगभग 77 फीसदी लोग हिंदी को बोलते, समझते, और पढ़ते हैं जो की हम सभी के लिए गर्व की बात भी है।

Hindi Diwas Kyu Manaya Jata Hai

  • 14 सितम्‍बर,1949 को देश की संविधान सभा ने सर्वसम्‍मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था

पहली बार 14 सितंबर 1949 को मनाया गया हिंदी दिवस

संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में यह उल्लेख है कि भारत की राजभाषा हिन्दी है और इसकी लिपि देवनागरी है। 1949 से हर साल 14 सितंबर को हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इस दिन, संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा घोषित किया था। साथ ही, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद से 14 सितंबर 1949 से हिंदी दिवस की शुरुआत हुई। आपकी जानकरी के लिए बता दें की विश्व भर में विश्व हिंदी दिवस को 10 जनवरी को मनाया जाता है।

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करना। इस दिन देश भर में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाता है, विशेषकर सरकारी कार्यालयों में। हिंदी भाषा अवॉर्ड भी इस दिन दिया जाता है ताकि लोगों को प्रेरित किया जा सके। हिंदी दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, और इस दिन राष्ट्रपति हिंदी क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं। हिंदी दिवस को एक पूरे हफ्ते तक मनाया जाता है, जिसे हिंदी पखवाड़ा के नाम से जाना जाता है, और इस दिन स्कूलों से लेकर ऑफिसों तक हिंदी के महत्व को उजागर किया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस में क्या अंतर है?

विश्व हिंदी दिवस, जो हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है, का मुख्य उद्देश्य है हिंदी को पूरे विश्व में फैलाना। इसके साथ ही, भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस का भी आयोजन कुछ महीने बाद होता है। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है कि इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया था। इसलिए विश्व हिंदी दिवस का प्रमुख उद्देश्य है हिंदी को सभी दुनिया में बढ़ावा देना।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में आती है हिंदी भाषा

आजकल हिंदी विश्व में बहुत बोली जाने वाली भाषों में से एक है। हिंदी का प्रचलन सोशल मीडिया पर भी बढ़ गया है। आजकल, टेक्नोलॉजी की दुनिया में, गूगल, फेसबुक जैसी दुनिया की बड़ी कंपनियाँ भी हिंदी का समर्थन कर रही हैं। इससे हम देख सकते हैं कि हिंदी भाषा को पूरे विश्व में बड़ा महत्व मिल रहा है और इसका सम्मान बढ़ रहा है।

 



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment