Hero Xoom 160 को सीधी टक्कर देने के लिए हौंडा ने लांच किया ADV 160, जानें पॉवरफुल इंजन के साथ इसमें और क्या है नया

Honda ADV 160 एक एडवेंचर स्कूटर है और यह पहले से ही मार्केट में है। इसकी टक्कर में हीरो जूम 160 और यामाहा एयरोक्स 155 है।

पिछले हफ्ते EICMA 2023 में, हीरो मोटोकॉर्प ने Xoom 160 एडवेंचर स्कूटर को ऑफिसियल रुप से रिवील किया है, जिससे इस सेगमेंट में प्रवेश हो गया है। इसके बाद, जापानी वाहन निर्माता होंडा ने अपने अपडेटेड एडवेंचर स्कूटर ADV 160 को पेश किया है, जो पहले से ही बाजार में उपलब्ध है। 2024 के लिए, होंडा ने इस एडीवी 160 को कुछ नए कलर ऑप्शन और कुछ सामान्य कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ तैयार किया है।

Honda ADV 160: कलर ऑप्शन

 

2024 के लिए होंडा एडीवी 160 को कंपनी ने एक नया रंग दिया है, जिसका नाम है पर्ल बोस्पोरस ब्लू। इसमें स्कूटर पर कुछ काले हिस्से भी हैं। अब ADV 160 को मिलेगा चार रंगों में, जो हैं मैट ब्लैक, पर्ल स्मोकी ग्रे, मैट डाहलिया रेड, और नया पर्ल बोस्पोरस ब्लू।

होंडा ने स्कूटर को नए कलर के साथ ही कुछ और बदलाव किए हैं। डिजाइन में इसमें 2023 एडिशन के समानता है, जिसमें सिंगल पीस सीट, एक लंबी विंडस्क्रीन, टेलिस्कोपिक फोर्क्स, डुअल रियर शॉक्स, दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक, और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट शामिल हैं। इसमें एलईडी लाइटिंग, एक एलसीडी डैशबोर्ड, 29-लीटर स्टोरेज, और फोन के लिए चार्जिंग पोर्ट जैसी कई फीचर्स भी हैं।

Honda ADV 160: इंजन डिटेल्स

कंपनी ने 2024 होंडा ADV 160 को मजबूत ताकत देने के लिए एक बड़ा सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया है, जो की 154 सीसी का है। यह इंजन 16 बीएचपी की ज़्यादा से ज़्यादा पावर देता है और 15 एनएम के टॉर्क को उत्पन्न करता है, जिससे यह हीरो ज़ूम 160 के समान है, जो कि लगभग 14 bhp की पावर बनाता है। होंडा ने इसमें एक इनैक्टिव स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, एडवांस स्मार्ट पावर (ईएसपी) तकनीक और एक एसीजी स्टार्टर दिया गया है।

Honda SP 125 Bike ने दिखाया अपना जलवा, फीकी पड़ी TVS Raider की चमक



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment