How to Check E Gram Swaraj Portal Payment Status: ई ग्राम स्वराज भुगतान का स्टेटस कैसे चेक करें?

E Gram Swaraj Payment Status Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को लॉन्च किया था। इस E-gram (ई-ग्राम) पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत को पूरी तरह से डिजिटल बनाना है। यही कारण है की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश में नई-नई डिजिटल योजनाओं को शुरू करते रहते हैं, ताकि भारत को धीरे-धीरे डिजिटल बनाया जा सके।

ई-ग्राम पोर्टल के माध्यम से आप ग्राम पंचायत की योजनाओं से जुडी व अन्य जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं, जैसे किसी योजना के आवेदन के बारे में, और अन्य विवरण आदि के बारे में। यह पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। देश की पंचायतों की संपूर्ण जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होती है। आज के इस लेख में, हम आपको E Gram Swaraj Payment Status Check से संबंधित जानकारी देने वाले हैं इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

E-Gram Swaraj Payment Status Check

ई-ग्राम (E-Gram) स्वराज पोर्टल (एक नजर में)
योजनाE Gram Swaraj Portal
जारीकर्ताकेंद्र सरकार
लाभार्थी वर्गभारत के नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यपंचायती कार्यों, योजनाओं के प्रति पारदर्शिता लाना
ऑफिसियल वेबसाइटegramswaraj.gov.in/
ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है?ई ग्राम स्वराज पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा जारी एक ऐसा पोर्टल है जिस पर देश का कोई भी नागरिक अपना खाता बना सकता है और गांव के विकास कार्य से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

अब देश के नागरिक अपने गांवों में होने वाली पंचायत विकास परियोजनाओं के बारे में जानने के लिए ई ग्राम स्वराज पोर्टल और संबंधित मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि अब ग्राम पंचायतों का भी डिजिटलीकरण हो चूका है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल न केवल सरल सूचना प्रदान करता है, बल्कि भुगतान और स्टेटस चेक करना भी आसान बनाता है।

पंचायती राज मंत्रालय (MOPR) के माध्यम से, ग्राम पंचायतों को अब ऑनलाइन भुगतान प्रणाली तक पहुंच मिलती है। इसके साथ ही, ग्राम पंचायत के लिए सेवा देने वालो को उनके द्वारा पूरे किए गए कार्यों या परियोजनाओं के लिए डिजिटल रूप से भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के फायदे (E Gram Swaraj Portal Benefits)

  1. ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत की जानकारी उपलब्ध होगी।
  2. इस पोर्टल के माध्यम से, लोग अपने गांव में जिला में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी, उनका बजट, कार्यों का तरीका, और योजना का समय-सीमा आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इस एप्लिकेशन या पोर्टल की मदद से।
  3. इस पोर्टल के माध्यम से डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा और सभी योजनाएँ और कार्य जल्दी होने की उम्मीद होगी।
  4. इस योजना के माध्यम से, ग्राम पंचायत में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा, और देश के कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी प्राप्त कर सकेगा।

E gram Swaraj Payment Status Check Online Process (ई ग्राम स्वराज पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?)

ई ग्राम स्वराज भुगतान की स्थिति जाँचने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को चरणबद्ध तरिके से फॉलो करें –

  1. e-Gram Swaraj Payment Status Check के लिए सबसे पहले ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर जाना होगा।
  2. उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Online payment status report” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  4. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको “View report” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  5. जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके सामने सभी विवरण प्रदर्शित हो जाएंगे।

E Gram Swaraj App Download कैसे करें?

नीचे बताये गए आसान स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप E Gram Swaraj App को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले, आपको अपने मोबाइल फोन पर Google Play Store खोलना होगा।
  2. ऊपर सर्च बॉक्स में “e-Gram Swaraj app” टाइप करें।
  3. जैसे ही आप टाइप करेंगे, आपके सामने “Install” बटन के साथ एप्लिकेशन आ जाएगा।
  4. अब आपको “Install” बटन पर क्लिक करके e-Gram Swaraj एप्लिकेशन को डाउनलोड करना होगा।
  5. कुछ ही देरों के बाद, एप्लिकेशन डाउनलोड हो जाएगा, और तब आपको इस पर खाता बनाना होगा।
  6. इसके बाद, आप इस एप्लिकेशन का आसानी से उपयोग कर सकते हैं।

Important Link Related to E Gram Swaraj

💻Official WebsiteVisit Website
📱E Gram Swaraj App Download LinkDownload App


WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment