Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana Himachal Pradesh 2024

HP Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana: आज के समय में भारत में कई राज्य हैं जहां महिलाओं को भेदभाव का सामना करना पड़ता है। पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता देखने को मिलती है। भारत सरकार इस भेदभाव को पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रयास कर रही है और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के कल्याण के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है “इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना”।

इस योजना की शुरुआत की घोषणा 25 फरवरी 2024 को की गई थी। इसके अन्तर्गत हर महीने ₹1500 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तरह है, लेकिन इसमें ध्यान दिया गया है कि पैसे महिलाओं के खाते में एक महीने के अंतराल में भेजे जाएं।

इस आर्टिकल में, हम आपको Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

HP Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम है Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana. इस योजना के अंतर्गत, प्रत्येक महिला को मासिक ₹1500 की पेंशन प्रदान की जाएगी, जो उनकी आर्थिक स्थिति में सहायता करेगी।

सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली यह पेंशन महिलाओं के बैंक खाते में डीबीट के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना के तहत, जो महिलाएं पहले ₹1100 की पेंशन प्राप्त कर रही थीं, उन्हें अब ₹1500 की पेंशन प्राप्त होगी। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें निर्भरता से मुक्ति मिलेगी, और वे स्वतंत्र रूप से अपने जीवन को संचालित कर सकेंगी।

योजना शुरू करने का मुख्य उदेश्य

हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही ‘Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। इस योजना के तहत, 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को मासिक ₹1500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह योजना कुल मिलाकर 2 लाख 42 हजार महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना आवेदन हेतु पात्रता शर्तें –

  • Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के लाभ सिर्फ हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत, आवेदन करने की पात्रता के लिए केवल परिवार की बहनें और बेटियां ही हो सकती हैं।
  • आवेदनकर्ता महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • यदि महिला किसी अन्य पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं पा सकेगी।
  • महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से जुड़ा होना जरूरी है और उसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी नहीं कर रहा होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए जरुरी दस्तवेज़ों की सूची

अगर आप Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं मगर आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ आवश्यक दस्तवेज़ों का होना अनिवार्य है जिनकी सूची नीचे दी गयी है –

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता की फोटोकॉपी
  • 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप भी हिमाचल प्रदेश में रहने वाली महिला हैं और Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आप इसके लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आपको योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा:

  1. सबसे पहले, अपने नजदीकी तहसील कार्यालय जाएं।
  2. तहसील कार्यालय में, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  3. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
  5. आवेदन पत्र को तहसील कार्यालय में जमा करें।
  6. आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि स्वीकृति मिलती है, तो आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
ध्यान दें – Indira Gandhi Pyari Behna Samman Nidhi Yojana की घोषणा हाल ही में 5 फरवरी 2024 को की गई है। अभी यह योजना कुछ तहसील में ही हो सकता है ऐसे में अगर आपके तहसिल में अभी इस योजना के लिए आप आवेदन नहीं कर पा रहें है तो परेशान बिलकुल न हो बहुत जल्द यह योजना हिमाचल प्रदेश की सभी तहसील में पहुँच जाएगी जिसके बाद आप इस योजना का लाभ उठा सकेंगें। जैसे ही इस योजना से जुडी किसी भी प्रकार की कोई अपडेट आती है तो आपको इसी पोस्ट के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी।

 



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment