Nari Samman Yojana Online Registration 2023: जानें कैसे करें आवेदन एवं क्या दस्तावेज़ों की होगी जरूरत

Nari Samman Yojana Online Registration 2023, Eligibility, Scheme Benefits & Document Required: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना की घोषणा की है। राज्य की महिलाओं को इस योजना के माध्यम से ₹500 में गैस सिलेंडर और ₹1500 की मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी। कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की घोषणा की है, इसलिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इस योजना का लाभ मिलेगा।

यह योजना विधानसभा चुनाव के बाद लागू होगी अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाती है तो। नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन करना बहुत सरल है। लाभार्थी को कहीं जाना नहीं होगा। Nari Samman Yojana Online Registration से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में दी गई है, इसलिए इसे पूरा पढ़ें।

Nari Samman Yojana Kya Hai?

मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसे देखते हुए, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने की पेंशन और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश की हर महिला को प्रति वर्ष 18 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। 9 मई 2023 से नारी सम्मान योजना अभियान शुरू हो चुका है।

योजना के शुभारंभ के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। योजना छिंदवाड़ा जिले के परासिया से शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में हर परिवार को नारी सम्मान योजना 2023 के तहत 500 रुपये का गैस सिलेंडर मिलेगा। प्रदेश की महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि भी दी जाएगी।

नारी सम्मान योजना के फायदे और विशेषताएं

  • नारी सम्मान योजना के माध्यम से पांच सौ रुपये का गैस सिलेंडर दिया जाएगा। प्रदेश की महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से सभी जाति, धर्म आदि की एकल महिलाओं को सहायता राशि मिलेगी।
  • मध्यप्रदेश का सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग इस योजना को लागू करेगा।
  • इसके अलावा, राज्य की इच्छुक महिलाओं द्वारा कुछ शर्तों को पूरा करके इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
  • नारी सम्मान योजना 2023 का लाभ लेने के लिए राज्य की सभी महिलाओं को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
  • जैसे ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी। 
  • राज्य की महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना से राज्य की सभी महिलाएं बगैर किसी आर्थिक परेशानी के जीवन यापन करने में सक्षम रहेंगी। 

नारी सम्मान योजना हेतु पात्रता 

  • इस योजना का फायदा उठाने के इच्छुक लोगों को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल मध्यप्रदेश राज्य की महिलाएं पात्र हैं।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित राज्यवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
  • इसके अलावा, इस योजना का लाभ राज्य की विधवा या तलाकशुदा सरकारी कर्मचारी महिलाओं को नहीं मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ अन्य विधवा पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा।

नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज: 

📌राशन कार्ड
📌महिला का आधार कार्ड
📌मूल निवास प्रमाण पत्र
📌बैंक खाता विवरण 
📌समग्र आईडी
📌मोबाइल नंबर
📌पासपोर्ट साइज फोटो

 

Nari Samman Yojan 2023 Online Registration 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के लिए अभी कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं शुरू किया गया है और योजना की आधिकारिक वेबसाइट भी नहीं खुली है। कांग्रेस 9 मई से मध्यप्रदेश में घर-घर जाकर इस योजना के लिए फॉर्म भरवाएगी। इस फॉर्म में महिलाओं को नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojan) के लिए कुछ जानकारी देनी होगी।

और कांग्रेस सरकार बनने पर हर योग्य महिला को 1500 रुपये प्रति महीने के साथ 500 रुपये का गैस सिलेंडर भी मिलेगा। नारी सम्मान योजना 2023 फॉर्म उपलब्ध होने पर इच्छुक आवेदक महिला को आवेदन फॉर्म में पूछी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। आवेदन फार्म जमा होने के बाद महिला को एक पावती रसीद भी दी जाएगी।

 

Join the Discussion