UDID Card Online Apply 2023: भारत सरकार दे शुरु किया दिव्यांगजनो के लिए खास कार्ड, मिलेगी कई सुविधाये जल्दी करें अप्लाई

UDID Card Apply Online 2023: अब कोई भी दिव्यांग, असहाय या निसहाय नहीं रहने वाला क्योंकिअब इन्हें भी शिक्षा से लेकर सरकारी नौकरी तक हर क्षेत्र में अवसर मिलेंगे। सरकार कदम-कदम पर ऐसे लोगो की मदद करती रही और कर भी रही है ताकि समाज में उनकी प्रतिष्ठा बनी रहे व कोई भी उनको विकलांगता के नजरिए से न देखे अपितु उन्हें भी समाज में सम्मान मिले। सरकार भी अपनी ओर से ऐसे दिव्यांग लोगो की हर संभव मदद में जुटी है, ऐसे में भारत सरकार इन लोगो के लिए UDID कार्ड जारी किया है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको UDID कार्ड के बारे में ही बताने वाले हैं की आखिर UDID Card क्या होता है? UDID कार्ड के फायदे क्या है? और आप इस UDID कार्ड को कैसे बनवा सकते है। इन्ही सभी जानकारी के बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं ताकि आप इस कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सके। इसी आर्टिकल में नीचे आपको  UDID Card Online Apply कैसे करें के बारे में बताया गया है, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

UDID Card Online Apply 2023 (दिव्यांग कार्ड कैसे बनाएं?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर UDID कार्ड को शुरू किया है, जिसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों का सतत और समृद्धिपूर्ण विकास करना है। अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है तो वो व्यक्ति सरकार द्वारा जारी किए गए इस UDID को बनवा सकता है और सरकारी योजनाओं से मदद प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में UDID Card Apply Online 2023 के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी देने वाले है।

आपको बता दें की UDID कार्ड के लिए कोई भी दिव्यांग व्यक्ति आवेदन कर सकता है जो UDID कार्ड की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करता हो। इस कार्ड को बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है, UDID Card Online Apply कैसे करें के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको इसी आर्टिकल में आगे जानने को मिलेगी। आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अच्छे से जान लें। UDID कार्ड बन जाने के बाद आवेदक लाभ प्राप्त कर सकता है।

UDID कार्ड के लाभ (Benefits of UDID Card)

  • UDID कार्ड से दिव्यांग नागरिकों और उनके परिवार को सरकार की ओर से विभन्न प्रकार से लाभ प्राप्त होगा।
  • इस UDID कार्ड के जरिये भारत सरकार की सभी सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • इससे दिव्यांग व्यक्तियों का सतत और सर्वांगिन विकास होगा और उनका जीवन स्तर सुधरेगा।
  • इसके साथ ही, यह UDID कार्ड, विभन्न योजना के लाभ के लिए दिव्यांगजनों को दस्तावेजों के झंझट से छुटकारा दिलाएगा।
  • इस कार्ड के होने से लाभार्थी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना आसान हो जायेगा।
  • आने वाले समय में, UDID कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन के लिए एकल दस्तावेज का रूप धारण करेगा और उनकी भौतिक और वित्तीय प्रगति की खोज को कारगर बनाने में सहायक होगा।

यूडीआईडी कार्ड की विशेषताएं

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से दिव्यांगों के कल्याण के लिए शुरु यूडीआईडी योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी पहचान और दिव्यांगता विवरणों के साथ सार्वभौमिक पहचान-पत्र देना है।

  • यह परियोजना एक केन्द्रीकृत वेब ऐप्लिकेशन से दिव्यांगजनों के आंकड़ों को ऑनलाइन उपलब्ध करने का उद्देश्य रखती है।
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र और सार्वभौमिक पहचान पत्र के लिए पंजीकरण आवेदन ऑनलाइन फाइल और प्रस्तुत करने के लिए होगा।
  • अस्पतालों और चिकित्सा बोर्ड द्वारा दिव्यांगता की प्रतिशतता की गणना करने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया आसान होगी।
  • दिव्यांगजनों के आंकड़ों को अच्छे से रख पाने में मदद मिलेगी।
  • दिव्यांगजनों द्वारा या उनके बारे में जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करना व जारी करना।
  • एमआईएस रिपोर्टिंग ढांचा  के माध्यम से डेटा को संकलित किया जाएगा।
  • कार्ड धारक दिव्यांग लोगो को सरकारी योजना का लाभ मिलने में सहूलियत होगी।

UDID कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for UDID Card Online?)

UDID Card Online Apply के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को क्रमबद्ध तरीके से फॉलो करे –

  1. UDID Card Apply Online 2023 के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने होमपेज पर Apply for Disability Certificate & UDID Card का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने पर आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमे पूछी गयी सभी जानकारी आपको ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  4. मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करें और निर्देशनुसार अपलोड करें।
  5. अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर दें।
  6. फॉर्म जमा होते ही आपको एक एप्लीकेशन जमा की रसीद प्राप्त होगी, जिसे प्रिंट कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

इस तरह से UDID Card को सफतलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और कार्ड से मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Join the Discussion