Lakhpati Didi Yojana 2024: लखपति दीदी योजना के तहत 5 लाख की आर्थिक सहायता देकर, 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं बनाया जायेगा लखपति

Lakhpati Didi Yojana 2023: उत्तराखंड सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान लिए लगातार नई-नई योजना लायी जा रही है। ताकि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने “लखपति दीदी योजना” की शुरआत की है।

क्या आप भी एक बेरोजगार महिला है जो ना सिर्फ फ्री स्किल ट्रैनिंग लेना चाहती है, बल्कि स्वरोजगार के लिए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता लेना चाहती है? आज के इस लेख में हम सभी महिलाओं को Lakhpati Didi Yojana 2023, केंद्र सरकार की महिला उत्थानकारी योजना, के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, अगर आप योजना के लिए आवेदन के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी ताकि आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकें और Lakhpati Didi Yojana का लाभ उठा सकें। योजना से जुडी विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें।

Uttrakhand Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना (एक नज़र में)
योजना का नामलखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Yojana)
योजना लाभ स्तर राज्य स्तरीय एवं देशव्यापी भी
राज्य उत्तराखंड
उद्देश्य महिलाओं को लखपति बनाना (उनकी वार्षिक आय को बढ़ाना)
लाभार्थी वर्ग स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं
आवेदन करने का तरीका ऑनलाइन/ऑफलाइन
वेबसाइटजल्द शुरू होगी

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरआत की, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग ने 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी राज्य की सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

साल 2025 तक, राज्य की 25वीं वर्षगांठ तक राज्य के स्वयं सहायता समूहों से जुडी 3 लाख 67 हजार महिलाएं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा। इससे उनकी सालाना आय एक लाख से अधिक होगी। योजना के संचालन से महिलाओं की आय में तो सुधार होगा ही साथ ही उनके जीवन स्तर में भी सुधार हो सकेगा।

योजना का उद्देश्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना का मुख्य लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। सरकार इस योजना के माध्यम से 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाना चाहती है।

राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उत्तराखंड राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने में यह योजना काफी सहायक साबित होने वाली है।

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana से मिलने वाले लाभ

  1. स्वयं सहायक समूह में काम करने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  2. मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत लाभ प्राप्त कर साल 2025 तक राज्य की सवा लाख लखपति बन जाएगी।
  3. लखपति दीदी योजना को ग्रामीण विकास विभाग ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू किया है।
  4. योजना के तहत महिलाएं 5 लाख तक का लोन भी ले सकती हैं जिससे उन्हें खुद का कारोबार चलाने में आर्थिक मदद मिलेगी।
  5. Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana से प्रदेश की महिलाओं की सालाना आय बढ़कर एक लाख से अधिक हो जाएगी।

योजना के मुख्य बिंदु

  1. मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का मुख्य उदेश्य महिलाओं को कौशल विकास की ट्रेनिंग देना है।
  2. योजना की ऐप के माध्यम से लगभग 20 हज़ार स्वयं सहायक समूह बनाए जाएंगे।
  3. उत्तराखंड के 95 ब्लॉकों में 39116 स्वयं सहायता समूहों में 3 लाख 5000 महिलाओं को संगठित किया गया है, जिनमें 259 कलस्टर स्तरीय संगठन और 4 हजार 310 ग्राम संगठन हैं।
  4. Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana द्वारा आने वाले समय में महिलाओं को इलेक्ट्रीशियन, टेंट हाउस, प्लंबर, खाद बनाना, राजमिस्त्री, ऑर्गेनिक खेती और एलईडी बल्ब बनाने की भी ट्रैनिंग दी जाएगी और निपुण बनाया जायेगा।
  5. राज्य सरकार ब्लॉक स्तर शिविर लगाकर स्वयं सहायक समूह को ऋण देगी।
  6. Amazon, Flipkart और Paytm Mall जैसे ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी महिलाएं अपना सामान बेच पाएंगी।
  7. साथ ही, कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे।

यूके लखपति दीदी योजना: पात्रता एवं दस्तावेज

लखपति दीदी योजना योजना को कई राज्यों में लागू किया जा रहा है। इसलिए, सभी राज्यों ने अपने राज्य के अनुरूप योजना की योग्यता का मानदंड निर्धारित किए है। लेकिन योजना के लिए आवेदन करने की मुख्य पात्रता शर्त यह है की इस योजना का लाभ केवल महिला ही उठा सकती है, अन्य कोई इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। आवेदक महिला भारत की स्थायी नागरिक होनी चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

UK Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana Online Apply करने के लिए आपको योजना के लिए कुछ आवश्यक दस्तवेज़ों की आवश्यकता होगी जिनकी सूची नीचे दी गयी है। आवेदन से पूर्व सभी बताए गए दस्तवेज़ तैयार रखें।

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन

सरकार द्वारा जारी Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana को आधिकारिक रुप से संचालन के लिए अभी विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। अगर आप मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई करना चाहती और योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा। सरकार की ओर से आवेदन के लिए जैसे ही Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana Website या portal लांच किया जायेगा तो आपको इस आर्टिकल में अपडेट के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।

हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)

योजना की आधिकारिक वेबसाइट व आवेदन जारी होने के पश्चात मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया जायेगा। अभी योजना से जुड़ा को हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं हुआ है।



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment