Attention Please: अगर आप भी प्लास्टिक की बोतल में पानी पीते हैं तो ये खबर जरुर जान लें, वरना पड़ सकता है पछताना

Health Tips: एक बात हमेशा याद रखें की जितना पानी पीना हम सब के लिए जुरूरी है उतना ही जरुरी सही कंटेनर से पानी पीना भी जरूरी है। अगर आप गलत कंटेनर में पानी पीते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कि किस तरह के कंटेनर में पानी पीना सही है और कौनसे कंटेनर से बचना चाहिए।

जल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। हमारे शरीर में पानी की कमी होने से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पानी की बोतल खरीदने से पहले आपको उसके बारे में जानकारी होनी चाहिए कि वह आपकी सेहत के लिए कैसे हो सकता है फायदेमंद या हानिकारक। लेकिन यदि आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको पानी के कंटेनर का सही चयन करना होगा। नहीं तो गलत कंटेनर से पानी पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

Advantages & Disadvantages of Drinking water in Different types of Containers

प्लास्टिक बोतल में पानी पीने के नुकसान:

प्लास्टिक की बोतलों से पानी पीने से सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। खासकर गर्म पानी की बोतलों का इस्तेमाल न करें। प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक तत्व पानी में मिलकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्लास्टिक के बोतलों में जमा पानी हार्मोनल सिस्टम पर भी बुरा असर डाल सकता है।

ये भी जाने- 40 साल की उम्र में भी 20 साल के जैसा दिखना चाहते हो तो करे यह उपाय 

तांबे के बर्तन में पानी पीना फायदेमंद:

पहले के समय में लोग अक्सर तांबे के बर्तन में पानी पीते थे। तांबे के बर्तन में पानी पीने से बहुत फायदे होते हैं। इससे कई बीमारियों का खतरा कम होता है और आपकी सेहत मजबूत होती है। तांबे के बर्तन में मौजूद पोषक तत्व पानी में मिलकर सेहत को बेहतर बनाते हैं। इससे पीने से पेट संबंधित बीमारियां दूर रहती हैं। तांबे का पानी ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।

कांच के बर्तन में पानी:

प्लास्टिक की तुलना में कांच के बर्तनों से पानी पीने के फायदे बहुत होते हैं। कांच के बर्तन में रखे पानी का स्वाद और गंध कभी नहीं बदलते। इसके अलावा, कांच का तापमान भी लम्बे समय तक स्थिर रहता है।

मिट्टी के बर्तन में पानी पीना भी सही:

गर्मियों में, बहुत सारे लोग मिट्टी के बर्तनों में पानी रखकर उसे पीते हैं। मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का स्वाद ठंडा और स्वादिष्ट होता है और यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। मिट्टी में रखे पानी से मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी बढ़ते हैं।



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment