Royal Enfield Classic 350: त्योहार सीजन आ गया है और इस समय सभी कंपनियां अपने बेहतरीन ऑफर्स देने में लगी हुई हैं। अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का विचार कर रहें हैं और चाहते हैं की कोई दमदार बाइक ही खरीदी जाय तो ऐसे में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसमें आपको ईएमआई पर भी एक अच्छी छूट मिल रही है। आप Royal Enfield Classic 350 को सिर्फ 10,999 रुपए की डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा, और भी डिस्काउंट्स ऑफर्स आपको मिल सकते हैं, जिनके बारे में आप अपने पास के रॉयल एनफील्ड डीलरशिप में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Down Payment For Royal Enfield Classic 350
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 1.93 लाख रुपए है, जो शोरूम से मिलती है। लेकिन आपके पास 10,999 रुपए की डाउन पेमेंट होने पर इसकी कीमत 7,624 रुपए प्रतिमा की ईएमआई के साथ हो सकती है, जो आपको 3 साल तक प्रतिमाह भरनी होगी।
इंडियन मार्किट में Royal Enfield Classic 350 छह वेरिएंट्स और 15 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अगर आप एक दमदार बाइक खरीदने की सोच रहें हैं तो यह मोटरसाइकिल बेहतरीन फीचर्स के साथ एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Royal Enfield Classic 350: Engine & Safety Features
रॉयल एनफील्ड 350 की इंजन की तैयारी कंपनी के J प्लेटफार्म पर की गई है, जो काफी सुरक्षित है। इसमें 349 सीसी का एक सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 6,100rpm पर 20.2 बीएचपी की पावर और 4,000rpm पर 27 एनएम के पीक टॉर्क पैदा करता है। ये इंजन पांच स्पीड गियर बॉक्स के साथ आता है।
इसके सस्पेंशन में 41 मिमी की टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक का उपयोग किया गया है, जो हार्डवेयर और ब्रेकिंग के काम करने के लिए है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम में आपको दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क मिलता है। हालांकि इसके बेस वेरिएंट में फ्रंट डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक होता है, लेकिन इसके टॉप वेरिएंट में आपको डुएल चैनल एबीएस की भी सुविधा मिलती है। मिड रेंज में आपको सिंगल चैनल एबीएस मिलता है।
Royal Enfield Classic 350: Other Key Features
Royal Enfield Classic 350 में आपको एक एनालॉग स्पीडोमीटर और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें आपको ऑडोमीटर ट्रिपमीटर, स्टैंड अलर्ट, वास्तविक समय, गियर पोजीशन, ईंधन गेज और टॉप वैरियंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगें जो आपके आपके अनुभव को और बेहतर बना देंगें। इसके साथ ही, इसमें गोलाकार आकार के रियर व्यू मिरर, गोलाकार आकार के हेडलाइट, कर्व फ्यूल टैंक, और स्प्लिट स्टाइल शीट जैसे स्टाइलिंग फीचर्स भी होते हैं जो इसके डिज़ाइन को और आकर्षक बना देते हैं।
Engine | 349cc, Single-cylinder, 4-stroke, BS6-compliant |
Maximum Power | 20.2 bhp @ 6,100 rpm |
Maximum Torque | 27 Nm @ 4,000 rpm |
Transmission | 5-speed constant mesh |
Weight | 195 kg |
Fuel Tank Capacity | 13 liters |
Mileage | Up to 32 km/liter |
Front Suspension | 41mm Telescopic Forks |
Rear Suspension | Preload-adjustable Twin Shocks |
Front Brake | 280mm Disc (Top variant: Dual-channel ABS) |
Rear Brake | 240mm Disc (Mid variant: Single-channel ABS; Base variant: Drum) |
Wheels | 19-inch (Front), 18-inch (Rear), Alloy |
Tires | Front: 90/90-19, Rear: 110/80-18 |
Instrument Cluster | Analog Speedometer, Odometer, Trip Meter |
Additional Features | Side Stand Alert, Real-time Clock, Gear Position Indicator, Fuel Gauge |
Smart Features | Bluetooth Connectivity, Navigation System (Top variant) |
Variants | 6 Variants with Different Feature Configurations |
Color Options | Available in 15 Different Colors |
Royal Enfield Classic 350: 6 Variants
रॉयल एनफील्ड 350, 6 वेरिएंट्स और 15 कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है। ग्राहक अपनी चॉइस के अनुसार अपने लिए Royal Enfield Classic 350 का मॉडल चुन सकता है। सभी वेरिएंट्स के प्राइस नीचे दिए गया है –
वेरिएंट का नाम | कीमत (एक्स शोरूम) |
क्लासिक 350 रेडडिच – सिंगल चैनल एबीएस | ₹ 1,93,080 |
क्लासिक 350 हैल्सियॉन – सिंगल चैनल एबीएस | ₹ 1,95,919 |
क्लासिक 350 हैल्सियॉन – डुअल चैनल एबीएस | ₹ 2,02,094 |
क्लासिक 350 क्लासिक सिग्नल – डुअल चैनल एबीएस | ₹ 2,13,852 |
क्लासिक 350 क्लासिक डार्क – डुअल चैनल एबीएस | ₹ 2,20,991 |
क्लासिक 350 क्लासिक क्रोम – डुअल चैनल एबीएस | ₹ 2,24,755 |