HP Beti Hai Anmol Yojana: हिमाचल सरकार, बेटी के जन्‍म पर देगी 10 हजार रुपये, इस तरह से करना होगा आवेदन

HP Beti Hai Anmol Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाती रहती हैं। इस तरह की एक योजना हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी शुरू की गई है, जिसका नाम है ‘हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2023’।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2023‘ का उद्देश्य बेटियों को उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत, हिमाचल प्रदेश सरकार बेटी के जन्म के मौके पर ₹10,000 की छात्रवृत्ति पोस्ट ऑफिस या फिर बेटी के बैंक खाते में जमा करेगी। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश की बेटियों को पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक ₹300 से लेकर ₹12,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे वे किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकें। यदि बेटी बारहवीं कक्षा के बाद स्नातक के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखती है, तो उसे ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस लेख के माध्यम से हम आपको इस योजना के सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। तो दोस्तों, यदि आप ‘हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना 2023‘ से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

HP Beti Hai Anmol Yojana 2023 | हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना

HP Beti Hai Anmol Yojana 2023

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियां परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाती, इस समस्या को हल करने के लिए हिमाचल सरकार ने ‘हिमाचल प्रदेश बेटी है अनमोल योजना‘ को शुरू किया ताकि आर्थिक मदद के जरिए इन गरीब परिवारों की बेटियों को अच्छी व उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके व उनके जीवन को सफल बनाया जा सके। इस योजना के अंतर्गत 981,933 बेटियों को लाभ प्रदान किया जाएगा, और इसके लिए हिमाचल सरकार ने 32.81 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। ‘Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2023 से महिला साक्षरता दर को बढ़ावा मिलेगा साथ ही छात्राओं के बीच शिक्षा के प्रति नई उमंग पैदा होगी।

Beti Hai Anmol Scheme HP (बेटी है अनमोल योजना हिमाचल प्रदेश)

एचपी बेटी है अनमोल योजना” हिमाचल प्रदेश में लड़कियों के शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। हिमाचल प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत लड़की के जन्म पर 10,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी, जो पोस्ट ऑफिस या बेटी के बैंक खाते में जमा की जाएगी। इसके साथ ही, सरकार “बेटी है अनमोल योजना” के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिसमें कक्षा पहली से 12वीं तक की छात्राओं को 12,000 रुपये की पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 300 रुपये से शुरुआत करके प्राप्त कर सकती है।

विशेष रूप से, वे छात्राएं जो 12 वीं कक्षा पूरी करने के बाद अपने शिक्षा की जारी रखने का इरादा रखती हैं, उन्हें 5,000 रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त होगी। यह छात्रवृत्ति बीए, बीकॉम, बीएससी, इंजीनियरिंग, मेडिकल-लॉ, और अन्य क्षेत्रों में पढ़ने वाली बेटियों के लिए उपलब्ध है, जो 12वीं कक्षा पास करने के बाद इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार इस छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करके लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।

Beti Hai Anmol Yojana Objective (बेटी है अनमोल योजना का उदेश्य)

आज भी समाज में बेटियों के जन्म पर बहुत सारे परिवारों में वही खुशी नहीं मिलती, जैसे कि बेटों के जन्म पर मिलती है। यह इसलिए होता है क्योंकि समाज में आज भी बेटियों के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण बना रहता है, जिन्हें जिम्मेदारी और बोझ के रूप में देखा जाता है। इसके कारण बेटियों को अक्सर भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इस परिस्थिति में, हिमाचल प्रदेश सरकार की “बेटी है अनमोल योजना 2023” एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा सकती है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के लिए बेहतर भविष्य और सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करना है।

Beti Hai Anmol Yojana 2023 योजना द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता बेटियों की हत्या की घटनाओं को कम करने में मदद करेगी और पढ़ाई के लिए वर्ष भर आर्थिक सहायता प्रदान करने के द्वारा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देगी। जिससे बेटियां किसी पर बोझ नहीं बनेंगी बल्की वे आत्मनिर्भर होंगी।

Beti Hai Anmol Yojana Scheme Features (मुख्य विशेषताएं)

  • इस योजना का लाभ सिर्फ़ उन बेटियों को मिलेगा जिनका जन्म 5 जुलाई 2010 के बाद हुआ है।
  • Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2023 के तहत, हिमाचल प्रदेश के एक परिवार से सिर्फ़ दो बेटियां इसका लाभ उठा सकती हैं।
  • इस योजना के लिए, 981933 बेटियों को लाभ मिलेगा, और इसके लिए हिमाचल सरकार ने 32.81 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।
  • बेटी के जन्म के साथ ही स्नातक तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से, हिमाचल सरकार द्वारा “Beti Hai Anmol” की शुरुआत की गई है।
  • योजना के तहत, बेटी के जन्म पर 10,000 रुपए और कक्षा 1 से लेकर बारवी तक के लिए 300 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक की पुस्तकें खरीदने के लिए और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दिए जाएंगे।
  • अगर 12 वीं कक्षा के बाद बेटी आगे पढ़ने की इच्छा रखती है, तो उसे इस योजना के माध्यम से 5000 रुपए दिए जाएंगे।

Beti Hai Anmol Yojana Eligibility Criteria & Requried Documents (पात्रता शर्तें एवं आवश्यक दस्तावेज़)

Himachal Pradesh Beti Hai Anmol Yojana 2023 के लिए आवेदन करने के लिए, योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई पात्रता शर्तों को पूरा करना जरुरी है, पात्रता शर्तों को पूरा करने पर ही आवेदक योजना का लाभ उठा सकता है। बेटी है अनमोल योजना की पात्रता शर्तें इस प्रकार से है –

  • आवेदक बालिका का परिवार हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार में दो बालिकाओं का होना आवश्यक है ताकि उन्हें इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा सके।
  • बालिका का परिवार बीपीएल से होना चाहिए।

List of Documents Required (आवेदन के लिए जरुरी दतावेज़ों की सूची)

  • आधार कार्ड (आवेदक बालिका का)
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • 2 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

How to apply online for HP Beti Hai Anmol Yojana? (बेटी है अनमोल योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?)

  1. सबसे पहले, आपको हिमाचल ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद, आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा।
  3. होम पेज पर पहुँचने के बाद, आपको ‘Beti Hai Anmol Yojana‘ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. इस पर क्लिक करने के बाद, आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  5. यहाँ से, आपको ‘Sign Up’ विकल्प का चयन करना होगा।
  6. इस विकल्प को चुनने के बाद, आपकी स्क्रीन पर योजना के आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा।
  7. आपको ध्यानपूर्वक सभी आवश्यक जानकारी को इस आवेदन फॉर्म में दर्ज करना होगा।
  8. आपके द्वारा दी गई सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद, आपको ‘Register’ बटन पर क्लिक करना होगा।
  9. अब, आपको स्क्रीन पर एक ‘Login Form’ मिलेगा, जिसमें आपको अपने यूजर नेम, यूजर प्रकार, पासवर्ड, और सुरक्षा कोड जैसे आवश्यक विवरण देना होगा।
  10. इसके बाद, सभी विवरणों को देने के बाद, आपको ‘Submit’ बटन पर क्लिक करना होगा।



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment