Kisan Credit Card (KCC) Apply Online: किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं? क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? यहाँ जाने सब कुछ

Kisan Credit Card (KCC): दोस्तों, इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) कैसे बनवाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि किसान किस तरीके से इस कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। भारत देश एक कृषि प्रधान राष्ट्र है, जिसमें जनसंख्या का बड़ा हिस्सा कृषि से जुड़ा होता है। यहां, करोड़ों किसान खेती का काम करते हैं।

किसानों को खेती के लिए कई तरह की सहायता की आवश्यकता होती है, लेकिन कई किसान उनकी आर्थिक स्थिति के कारण इसे पूरा नहीं कर पाते हैं। इसी कारण सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। इनमें से एक मुख्य योजना ‘Kisan Credit Card (KCC)’  है।

किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से किसान विभिन्न तरह की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं, और इसके कई फायदे हैं। इसलिए कई लोग जानना चाहते हैं कि किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है।

Kisan Credit Card (KCC) क्या है? किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं 2023

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)

इस लेख में हम विस्तार से बताएंगे कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) कैसे बनवाया जा सकता है। Kisan Credit Card (KCC) बनवाने के लिए क्या प्रक्रिया है यहां हम जानेंगे कि किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है, और किसान क्रेडिट कार्ड क्या होता है और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ।

किसान क्रेडिट कार्ड क्या है?

Kisan Credit Card (KCC) योजना को भारत सरकार ने 1988 में शुरू किया था, जिसका उद्देश्य गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना था। इसके तहत देश के किसानों को कम ब्याज पर आर्थिक ऋण प्रदान किया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) एक प्रकार का ऋण होता है, जिसे सरकार बैंकों के माध्यम से किसानों को प्रदान करती है। इसके साथ ही किसानों को फसल बीमा और अन्य सुविधाएँ भी मिलती हैं। विभिन्न बैंक द्वारा किसानों को यह कार्ड प्रदान किया जाता है।

किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं (Kisan Credit Card Kaise Banta Hai)

  1. किसान क्रेडिट कार्ड पाने के लिए आवेदक को इसके लिए आवेदन करना होता है, जिसे आप Online या Offline तरीके से कर सकते हैं।
  2. आजकल के दौर में अधिकांश काम ऑनलाइन होते हैं, इसलिए किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान हो गया है।
  3. आवेदन करने के 15 दिनों के अंदर ही किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) मिल जाता है।
  4. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्राप्त करने से पहले आवेदक किसान के पास कुछ महत्वपूर्ण पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक होता है।
  5. साथ ही, KCC प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी होने चाहिए।
  6. खेती से जुड़ा कोई भी व्यक्ति जिसकी खतौनी में नाम हो, वह किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्राप्त कर सकता है।
  7. यह ध्यान देने योग्य है कि उसकी खतौनी किसी बैंक या संस्था के पास नहीं होनी चाहिए।
  8. वही बैंक जिसमें किसान का खाता पहले से हो, वही बैंक Kisan Credit Card (KCC) प्राप्त करने में मदद करता है।

आवशयक दस्तावेज़ (Required Documents)

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज खतौनी की (61ख) प्रमाणित प्रतियां होती है, और इसके अलावा ऋण प्राप्ति के लिए आवश्यक अन्य दस्तावेज निम्नलिखित होते हैं:

  • जमीन कागजात (खतौनी)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • कोई पिछला बकाया लोन नहीं होना चाहिए
  • पते का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज की फोटो
  • हस्ताक्षर

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) पाने के लिए आवेदक खतौनी की (61ख) प्रमाणित प्रतियों के साथ बैंक जा सकते हैं, या फिर उन्हें सीधे ऑनलाइन आवेदन करने का भी विकल्प होता है

PM KISAN Website से ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनाएं

आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट से भी किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. इसके लिए सबसे पहले, PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  3. होम पेज पर, “Download KCC Form” का विकल्प दिखेगा, उसे चुनें।
  4. इसके बाद, KCC आवेदन पत्र PDF खुलेगा।

आप यहां से आवेदन पत्र डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं, फिर उसमें पूरी जरूरी जानकारी भरकर और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी नजदीकी बैंक में जमा करना होता है, जिसकाबैंक में आपका पहले कोई भी खाता हो। बैंक अधिकारी आपके आवेदन की जाँच करेंगें और अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड की सभी शर्तों को पूरा करते हैं और आपके सभी दस्तावेज़ सही है तो आपको Kisan Credit Card जारी कर दिया जायेगा।

SBI Kisan Credit Card (KCC) ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

एसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड (SBHI Kisan Credit Card) प्राप्त करने के लिए आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आवेदक किसान क्रेडिट की सभी शर्तों को पूरा करता होगा और आवेदक के पास आवेदन करने के लिए जरुरी सभी दस्तावेज़ होंगे तो बैंक की ओर से उसे किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

SBI Kisan Credit Card (KCC) online apply करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स को क्रमबद्ध तरीके से फॉलो करना होगा।

1. सबसे पहले, SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.in पर जाएं। वहां, “Agricultural & Rural” का विकल्प दिखेगा, उसे चुनें।
2. उसके बाद, “Kisan Credit Card” पर क्लिक करें।
3. आपको आवेदन पत्र का लिंक मिलेगा, उसे क्लिक करें। सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें।
4. “Apply” पर क्लिक करने पर, KCC का आवेदन पत्र खुलेगा।
आपको आवेदन पत्र में पूछे गए सभी जानकारी भरनी होगी। ध्यान दें कि सही से भरें, क्योंकि गलत जानकारी से आवेदन का निरस्त किया जा सकता है।
5. आवेदन पत्र भरने के बाद, “Submit” पर क्लिक करें। आपको एक आवेदन संदर्भ संख्या मिलेगी, जो आपके लिए महत्वपूर्ण है।
इस तरीके से आप ऑनलाइन Kisan Credit Card के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रस्तुत करने के बाद, बैंक द्वारा सभी आवश्यकताओं की पुष्टि होने के बाद, किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं।

ऑफलाइन तरीके से किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं (Kisan Credit Card Offline Process)

अगर कोई किसान किसान क्रेडिट योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो वे सीधे बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं, जहाँ से वे किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं, चाहे वह बैंक कहीं भी हो, जहाँ वे खाता रखते हैं।

  1. सभी प्रमुख बैंकों में जैसे SBI, HDFC, Allahabad, ICICI, आदि, वहां आपको KCC के लिए आवेदन पत्र दिया जाएगा।
  2. इसके बाद, आपको आवेदन पत्र में दी गई सभी जानकारी को ठीक से भरना होगा।
  3. यदि आपको आवेदन पत्र भरने में कोई समस्या आती है, तो आप बैंक के कर्मचारियों से मदद ले सकते हैं।
  4. आवेदन पत्र के साथ, आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी जोड़ना होगा।
  5. इसके बाद, आप आवेदन पत्र को वही बैंक में जमा कर दें। इसके बाद, आपके दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया होगी।
  6. जब आपके दस्तावेज सत्यापित हो जाते हैं, तब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है।
  7. इसके बाद, कुछ दिनों बाद आप बैंक से अपने किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) को प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष: उपरोक्त आलेख में हमने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है। अगर आपको किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना है तो आपको किस प्रकार से आवेदन करना चाहिए। KCC का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, और यहां तक कि वे कई तरह के लाभ उठा सकते हैं। Kisan Credit Card (KCC) बनवाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं, हमने इसकी चर्चा की है।



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment