Dhanteras 2023 Date: जानें कब है धनतेरस? शुभ मुहूर्त, धनतेरस की पूजा कैसे करें

2023 Dhanteras Date: धनतेरस किस डेट को है? धनतेरस की पूजा कैसे करें, पूजा करने का सही समय क्या है? धनतेरस पूजा सामग्री, झाड़ू की पूजा कैसे करें आदि इन सब सवालों के बारे में यहां विस्तारपूर्वक जाने।

Dhanteras की पूजा कैसे करें? और क्या क्या सामग्री होनी चाहिए?

Dhanteras Puja Vidhi

Dhanteras 2023 Kab Hai: धनतेरस व दीपावली (Dhanteras and Diwali 2023) का त्योहार अब आने वाला है। धनतेरस (Dhanteras Date) से इन त्योहारों का आरंभ होता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हम धनतेरस मनाते हैं, और इस बार धनतेरस 10 नवंबर को होगा। इस दिन, हम मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा करते हैं। आगे जानेंगे की धनतेरस पर लक्ष्मी जी की पूजा कैसे करें?

इस मान्यता के अनुसार, इस दिन कुबेर जी (Kuber ji Puja Vidhi) और देवी लक्ष्मी (Dhanteras Laxmi Ji Puja Vidhi) की पूजा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा, इस दिन लोग सोने-चांदी के साथ वर्तन भी खरीदते हैं। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गयी चीज़ों में 13 गुना वृद्धि होती है।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए

  • सोना-चांदी
  • बर्तन
  • लक्ष्‍मी चरण
  • पान के पत्‍ते
  • गोमती चक्र और कोडियां
  • लक्ष्‍मी-गणेश प्रतिमा
  • झाड़ू
  • खील बताशे

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

  • कांच का बर्तन
  • काला कपडा
  • चाकू, कैंची, सुई इत्यादि
  • प्लास्टिक से बानी चीज़ें

धनतेरस 2023 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का आरंभ 10 नवंबर को दोपहर 12.35 बजे से होगा. इसी तिथि का समापन 11 नवंबर को दोपहर 1.57 बजे तक रहेगा. धनतेरस का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह 10 नवंबर को शुक्रवार को मनाया जाएगा.

इसके साथ ही, धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5.47 बजे से शुरू होगा और यह शाम को 7.47 मिनट तक रहेगा. इस दौरान यमदीप भी जलाने के लिए शुभ माना जाता है.

Dhanteras Ki Puja Kaise Karen: धनतेरस पूजा विधि

अगर आप सोच रहें है की धनतेरस की पूजा कैसे करनी चाहिए? तो चिंता न करें और नीचे बताई गयी धनतेरस पूजा विधि के अनुसार Dhanteras Ki Puja Karen. धनतेरस पूजा सामग्री सूचि (Dhanteras Puja Samagri List) में पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी चीज़ों को बताया गया है।

  • प्रातः स्नान के बाद, चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति रखें।
  • थोडा अक्षत छिड़कें और कलश स्थापित करें।
  • लाल कपड़े में नारियल लपेटकर कलश पर रखें, इस तरह रखें की ऊपरी भाग दिखाई देना चाहिए।
  • मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने घी का दिया जलाएं।
  • लक्ष्मी जी को धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, फल, पान, सुपारी, आदि से चढ़ाएं।
  • मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और मंत्र जाप करें।
  • मंत्र जाप के बाद, लक्ष्मी चालीसा और मां की आरती गाएं।
  • फिर, भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों के बीच बांटें।

नियम: तुलसी के पास से अभी के अभी हटा दें ये 5 चीज़ें, वरना हो जाओगे कंगाल

धनतेरस पूजन सामग्री लिस्ट 2023: Dhanteras Puja Samagri List

इस दिन विशेष रूप से 13 चीजों के बिना यह पूजन अधूरा माना जाता है, जैसे- भगवान धनवंतरि, देवी लक्ष्मी, श्रीगणेश की मूर्ति, छोटा मंच, मिट्टी के दिए, रुई की बत्ती, कुमकुम, अक्षत, फूल और माला, झाड़ू, खड़ा धनिया, सुपारी, कुबेर यंत्र, मौली, और कलश। इसके अलावा, कुछ और सामग्री भी आवश्यक होती है।

इसलिए, हम यहाँ आपके लिए एक खास धनतेरस पूजन सामग्री की सूची लेकर आए हैं। चलिए, आपको यहाँ धनतेरस के पूजन सामग्री की सूची के बारे में बताते हैं।

  • एकसाथ विराजमान माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीर
  • चौकी या लकड़ी का पटिया
  • गंगा जल
  • चौकी पर बिछाने के लिए लाल वस्त्र
  • 13 मिट्टी के दीये
  • गुलाल
  • हल्दी
  • चंदन
  • कौड़ी
  • 1 पैकेट रुई की बत्तियां
  • पूजा की थाली
  • 2 बड़े दीपक मिट्टी के
  • सरसों का तेल
  • अबीर
  • मूंग
  • दक्षिणा
  • फल
  • मिठाई
  • पान या पान का बीड़ा
  • खील-बताशे (प्रसाद के लिए)
  • धूप/अगरबत्ती
  • नए बर्तन,
  • नई झाड़ू,
  • खड़ा धनिया
  • लाल/ पीले पुष्प
  • फूलों की माला
  • सिक्का
  • सुपारी
  • यदि उपलब्ध हो तो कुबेर यंत्र या 1 पूजा की सुपारी
  • पानी से भरा कलश
  • मौली/ कलावा
  • शकर या गुड़ दोनों में से एक जो घर में उपलब्ध हो
  • जल से भरा एक पात्र
  • कपूर
  • कुमकुम
  • अक्षत
  • रोली



WhatsApp Group Join Now
Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment